ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रोजगार मेला : पीएम नरेंद्र मोदी ने 173 युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र

प्रयागराज  (मानवीय सोच)  फाफामऊ में सीआरपीएफ कैंप परिसर में आयोजित रोजगार मेला-2 कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में सफल हुए अभ्यर्थियों को वर्चुअली नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसमें इलाहाबाद विवि, रेलवे, सीआईएसएफ, बैंक सहित 13 विभागों के 173 युवाओं को नियुक्त पत्र दिया गया। भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने 25 लोगों को मंच पर बुलाकर नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान वर्चुअली संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस प्रकार का रोजगार मेला महाराष्ट्र, दमन, दीव, चंडीगढ़, जम्मू सहित अनेक प्रदेशों में आयोजित किया जा रहा है।

मोदी ने कहा कि यह डबल इंजन की सरकार का लाभ है। आज विश्व के बड़े-बड़े देश आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन भारत में ऐसा नहीं है। हमारा देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। मोदी ने कहा कि सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। इससे युवाओं का पलायन रुका है। देश का युवा अपने पैरों पर खड़ा हो रहा है, जिससे देश मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि जो अभ्यर्थी परीक्षाओं में सफल नहीं हुए हैं उनके प्रशिक्षण की भी व्यवस्था कराई जाएगी।

इसके पूर्व भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। पहले की सरकारों ने युवाओं को छलने का काम किया है। इस मौके पर मोदी ने कर्मवीर प्रारंभ एप लांच किया। मोदी ने बीपीसीएल पर कहा कि इस दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। इसके टेक्नालॉजी पर कोई कंपनी आगे आती है तो भारत सरकार और यूपी सरकार इसमें पूरा सहयोग करेगी। कर्मचारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। कहा कि उत्तर प्रदेश की जो उद्योग नीति है वह काफी बेहतर है। 

Scroll to Top