ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

प्रवर्तन निदेशालय ने अटैच की गायत्री प्रजापति की करोड़ों की संपत्ति

लखनऊ   (मानवीय सोच)  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति की लखनऊ और अमेठी में करोड़ों की जमीन जब्त कर ली है। लखनऊ के मोहनलालगंज में जहां करोड़ों की कीमत वाली चार बीघा जमीन जब्त की गई है, वहीं अमेठी में उनके कब्जे वाले पांच भूखंडों को अटैच किया गया है। दोनों जिलों में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के अधिकारियों ने तहसील प्रशासन के साथ मिलकर यह कार्रवाई की।

लखनऊ के मोहनलालगंज में ईडी पूर्व खनन मंत्री की बेनामी संपत्तियों की छानबीन कर रही थी। इससे पहले भी मोहनलालगंज में तीन जगहों पर उनकी जमीनें जब्त की जा चुकी हैं। बुधवार को मऊ गांव की जमीनों को जब्त कर वहां ईडी ने अपना बोर्ड लगा दिया।

लखनऊ के बाद अमेठी पहुंची प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने उनके कब्जे वाले पांच भूखंडों को बुधवार को अटैच कर लिया। टीम ने स्थानीय तहसील प्रशासन की मौजूदगी में सभी भूखंडों को कब्जे में लेते हुए अपना बोर्ड लगा दिया है। महमूदपुर के बाद ईडी की टीम हलका लेखपाल के साथ पूर्व मंत्री के पैतृक गांव परसावां पहुंची। यहां टीम ने जमीन पर अपना बोर्ड लगा दिया। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही कुछ और जमीन कब्जे में ली जाएगी।

जेल में बंद पूर्व मंत्री: 2012 से 2017 की अखिलेश सरकार में ताकतवर मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति इन दिनों गैंगरेप के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे हैं। उन्हें लखनऊ जिला कारागार में रखा गया है। सरकार के निर्देश पर ईडी जेल में बंद पूर्व मंत्री के संपत्तियों की जांच कर रही है।

Scroll to Top