ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नमक लेकर जा रही मालगाड़ी के इंजन और वैगन पटरी से उतरे, परिचालन ठप

सोनभद्र  (मानवीय सोच)  चोपन-गढ़वा रेल रूट पर दुद्धी रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार की सुबह अप लाइन पर रेनुकूट जा रही मालगाड़ी पटरी से उतर गई। पूर्वी होम के पास दो इंजन के साथ एक वैगन बेपटरी होने से रेल मार्ग पर परिचालन ठप हो गया। संयोग रहा कि मालगाड़ी की गति धीमी थी। इससे बड़ा हादसा बच गया। मालगाड़ी बेपटरी होने की सूचना पर  रेनुकूट, चोपन और गढ़वा से रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

नमक लेकर जा रही 58 वैगन की मालगाड़ी गढ़वा रोड से रेनुकूट के लिए निकली। सुबह 5.55 बजे दुद्धी नगर स्टेशन के पूर्वी होम पर पहुंचने पर दो इंजन के साथ पहली बोगी पटरी से उतर गई। ट्रेन की रफ्तार कम होने के कारण बड़ा हादसा होते होते बच गया।

चालक और गार्ड डिरेल इंजन से नीचे की स्थिति देखकर अवाक हो गए। घटना की जानकारी तत्काल कंट्रोल रूम को दिया। मालगाड़ी बेपटरी होने की सूचना मिलते ही अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे स्टेशन अधीक्षक एके सिन्हा ने बताया कि स्टेशन के पूर्वी होम में मालगाड़ी डिरेल होने से ट्रैक का संचालन बाधित हो गया था।

मेराल से इंजन मंगाकर 58 वैगन के मालगाड़ी को महुअरिया स्टेशन पर खड़ा करा दिया गया है। फिलहाल रेल मार्ग को सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया है। डिरेल पटरी को दुरुस्त करने में करीब पांच से छह घंटे लग सकता है। कार्य तेजी से किया जा रहा है।

 

दुद्धी-आश्रम मार्ग करीब तीन घंटा रहा बाधित

दुद्धी स्थित रेलवे गेट संख्या 63 पूर्ण रूप से बंद होने से दुद्धी-आश्रम मार्ग पूर्ण रूप से बाधित हो गया। सुबह 5.55 बजे ट्रेन डिरेल होने के बाद 8.35 पर दूसरे इंजन से शेष बोगियों को महुअरिया शिफ्ट होने तक करीब पौने तीन घंटे मार्ग बाधित रहा। रेलवे गेट के दोनों तरफ दुद्धी-आश्रम मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोनों तरफ के वाहनों को निकलने में जाम से जूझना पड़ गया।
Scroll to Top