ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गाजियाबाद की एलिवेटेड रोड पर ई-रिक्शा, ट्रैक्टर-ट्रॉली और ऑटो की एंट्री आज से बंद

एलिवेटेड रोड पर ऑटो, ई-रिक्शा, ट्रैक्टर-ट्रॉली और साइकिल का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। यह नियम बुधवार से लागू कर दिया गया है। इसके लिए एलिवेटेड रोड पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं, यदि नियम का उल्लंघन किया गया तो संबंधित के खिलाफ 20 हजार रुपये तक का चालान हो सकता है।

एलिवेटेड रोड पर तेज रफ्तार में वाहन गुजरते हैं, अचानक ट्रैक्टर- ट्रॉली, ई- रिक्शा सामने आने पर वाहन चालक को ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जिस कारण हादसा होने की आशंका बनी रहती है।

मोटर व्हीक्ल एक्ट की धारा 178 के तहत नियम लागू

इसीलिए पुलिस ने मोटर व्हीक्ल एक्ट की धारा 178 के तहत एलिवेटेड रोड पर हादसे रोकने के लिए ई-रिक्शा, ट्रैक्टर ट्रॉली, साइकिल और ऑटो का प्रवेश वर्जित करने का नियम लागू किया है।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर पहले से है बैन

निगरानी के लिए यहां पर पुलिसकर्मी की भी तैनाती की गई है, इस तरह के वाहनों का प्रवेश पहले से ही जिले में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर प्रतिबंधित है।

एनएच-नौ पर ई-रिक्शा के चलाने पर भी रोक लगाई गई है। एडीसीपी ट्रैफिक विरेंद्र सिंह ने बताया कि नए नियम के तहत बुधवार से एलिवेटेड रोड पर ऑटो, ई-रिक्शा, साइकिल, ट्रैक्टर-ट्रॉली के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

Scroll to Top