वादे तो सभी कर सकते हैं, लेकिन मोदी सरकार अपने वादों को करती है पूरा- एस जयशंकर

नई दिल्ली : (मानवीय सोच)  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि हर कोई लोगों से वादे कर सकता है लेकिन मोदी सरकार की ‘मजबूत बात’ यह है कि वह निश्चित समय सीमा में सेवाएं और परियोजनाएं मुहैया कराती है।

इको पार्क स्थल समारोह में पहुंचे जयशंकर

केंद्रीय मंत्री ने एक इको पार्क स्थल पर समारोह में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से कहा कि चुनाव के बाद वे (लोगों से किए अपने वादे) भूल जाते हैं, लेकिन मोदी सरकार में लोग आज सेवाओं और परियोजनाओं की डिलीवरी देख रहे हैं। बदरपुर में NTPC के थर्मल पावर प्लांट क्षेत्र में विकसित किए गए हैं।

इको पार्क परियोजना वर्तमान में चल रही है और दक्षिण दिल्ली के सांसद और भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने कहा कि पार्क का उद्घाटन दिसंबर में करने की योजना है।

जयशंकर ने परियोजना के लिए NTPC और इस तरह की हरित परियोजना पर काम करने के लिए पार्टी सांसद और अन्य स्थानीय नेतृत्व की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *