ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

विदेश मंत्री जयशंकर ने ऑस्ट्रिया के शीर्ष नेताओं से की मुलाकात

नई दिल्ली:   (मानवीय सोच)  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 2023 में अपने पहले राजनयिक कार्यक्रम के तहत रविवार को ऑस्ट्रिया के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत की और चांसलर कार्ल नेहमर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उनकी व्यक्तिगत बधाई दी. दो देशों की अपनी आधिकारिक यात्रा के दूसरे चरण में साइप्रस से यहां पहुंचे जयशंकर ने नये साल पर आयोजित वियना फिलहार्मोनिक ऑर्केस्ट्रा के कार्यक्रम में जाने से पहले चांसलर कार्ल नेहमर से भी मुलाकात की.

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘आज मुझे अगवानी करने के लिए चांसलर कार्ल नेहमर का शुक्रिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यक्तिगत तौर पर बधाई दी है. यूरोपीय संघ की नीतियों और यूक्रेन संघर्ष पर उनकी अंतर्दृष्टि की सराहना की. हिंद-प्रशांत और पश्चिम एशिया पर भी चर्चा की.” उन्होंने कहा कि दोनों देश द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं. मंत्री ने कहा, ‘‘भारत-यूरोपीय संघ संबंधों में सुधार के लिए ऑस्ट्रिया के समर्थन को महत्व देते हैं.”

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नये साल पर अपने पहले राजनयिक कार्यक्रम के तहत रविवार को ऑस्ट्रिया के अपने समकक्ष अलेक्जेंडर शैलेनबर्ग से मुलाकात की. जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘वियना में अपने मित्र अलेक्जेंडर शैलेनबर्ग से मिलकर प्रसन्नता हुई. (यह) 2023 की मेरी पहली राजनयिक यात्रा है. उन्हें वियना में पारम्परिक नववर्ष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने पर धन्यवाद दिया.” पिछले 27 साल में भारत के विदेश मंत्री की ऑस्ट्रिया की यह पहली यात्रा है और दोनों देशों के बीच 75 वर्षों के राजनयिक संबंधों की पृष्ठभूमि में 2023 में ही यह संभव हो सका है.

जयशंकर ने बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन जॉर्जियेव रादेव से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वियना में बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन जॉर्जियेव रादेव से मुलाकात हुई. (हमने) मेक इन इंडिया और मजबूत आपूर्ति श्रृंखला बनाने की दिशा में सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया.” अपनी यात्रा के दौरान जयशंकर यहां प्रवासी भारतीयों को सम्बोधित करने के अलावा कई महत्वपूर्ण उच्च-स्तरीय बैठकों की भी अध्यक्षता करेंगे. शैलेनबर्ग ने मार्च 2022 में भारत की यात्रा की थी.

Scroll to Top