विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष को किया फोन, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर की चर्चा

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।

भारत-अमेरिका संबंधों में लगातार हुई प्रगति

जयशंकर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों में लगातार प्रगति देखी है। उन्होंने ट्वीट किया, “हमेशा की तरह आज सुबह अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई। वर्तमान क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की और हमारे द्विपक्षीय संबंधों में लगातार प्रगति का उल्लेख किया।”

मार्च में दोनों नेताओं के बीच हुई थी बैठक

इससे पहले, मार्च में एस जयशंकर ने एंटनी ब्लिंकन के साथ बैठक की थी। दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध के वैश्विक प्रभावों को कम करने के उपायों पर चर्चा की। ब्लिंकन और जयशंकर ने नई दिल्ली में जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान बातचीत की। बैठक के दौरान ब्लिंकन ने वैश्विक और क्षेत्रीय चुनौतियों से निपटने पर अपने विचार साझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *