ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बेहद अहम बयान ; ‘दशकों तक हथियार नहीं दिए थे

(मानवीय सोच) आस्ट्रेलिया दौरे पर गए भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बेहद अहम बयान दिया है. आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में जयशंकर ने कहा कि रूस से भारत की दोस्ती बहुत पुरानी है. भारत के पास रूसी हथियारों का भंडार इसलिए है क्योंकि, पश्चिम के देशों ने दशकों तक भारत को हथियारों की आपूर्ति नहीं की.

एस जयशंकर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि रूस और भारत के संबंधों ने हमारे हितों की निश्चित रूप से अच्छे से सेवा की है. आपने सैन्य उपकरणों के बारे में पूछा तो आप जानते हैं कि भारत के पास सोवियत काल और रूस निर्मित हथियारों का बड़ा भंडार है. इस भंडार के पीछे की कई वजहें हैं. हथियार प्रणालियों की अपनी गुणवत्ता तो है ही, ये भी सच है कि कई दशकों तक पश्चिम के देशों कई देशों ने कई वजहों से भारत को हथियारों की आपूर्ति नहीं की. उनके लिए हमारे पड़ोस की सैन्य तानाशाही पसंदीदा साझीदार था.

हम सभी जानते हैं कि हमारे पास जो होता है, हम उसी के डील करते हैं. हम जो फैसले लेते हैं, वह हमारे भविष्य के हित के साथ-साथ वर्तमान के हालात को भी परिलक्षित करते हैं. मुझे लगता है कि हर सैन्य टकराव की तरह मौजूदा सैन्य टकराव (यूक्रेन-रूस) की भी अपनी सीख है. मुझे भरोसा है कि हमारे पेशेवर सैन्य साथी, इसका ध्यान से अध्ययन कर रहे होंगे. 

Scroll to Top