बीजेपी के पूर्व मंत्री की कोठी में बनाई जा रही थी नकली खाद

हरदोई  (मानवीय सोच)  कृषि विभाग की टीम द्वारा बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री स्वर्गीय शारदा भक्त सिंह की कोठी में नकली खाद बनाने का मामला सामने आया है। सिटी मजिस्ट्रेट सदानंद गुप्ता की नेतृत्व में पुलिस टीम ने काला दानेदार, सफेद महीन दानेदार, फेरस सल्फेट, सफेद सीमेंट पाउडर बरामद किया। काले कारोबार के मामले में कृषि विभाग ने कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री के पौत्र समेत पांच लोगों के विरोद्ध मामला दर्ज कराया। 

हरदोई के छोटा चौराहा स्थित प्रताप भवन में बीजेपी नेता और 1967 में संविद सरकार और 1977 में जनता पार्टी की सरकार में मंत्री रह चुके शारदा भक्त सिंह का है। यहां अब उनके पौत्र सुरेंद्र सिंह उर्फ सोनू रहते हैं। यहां नकली खाद बनाने की शिकायत मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट सदानंद गुप्ता के नेतृत्व में कृषि विभार और पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान टड़ियावां के आशा गांव के रहने वाले प्रेम प्रकाश, अनंतराम, अरविंद और शाहाबाद के नन्हे अवैध रूप से खाद का निर्माण और पैकिंग करते हुए पकड़े गए। 

जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार साहू ने बताया कि आरोपियों से जब उर्वरक निर्माण के बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री के पौत्र इसका निर्माण और पैकिंग करा हैं। टीम ने जब सुरेंद्र सिंह से इस संबंध में अभिलेख मांगे तो वह नहीं दिखा सके। टीम ने प्रथम दृष्टया उर्वरक निर्माण और पैंकिग को संदिग्ध मानते हुए दुकान को सीज कर गिया। इसके अलावा मौके से पैकिंग मशीन, इलेक्टॉनिक कांटा, बैंड सीलर, रुधारा बायोटेक ब्रांड के खाली प्रिंटेड पैकेट भी मिले।

इसके अलावा 49 बोरी काला दानेदार डीएपी की तरह, फेरस सल्फेट बनाने तको 10 बोरी सफेद महीन दानेदार, 53 बोरी फेरस सल्फेट, पांच बोरी सफेद सीमेंट मिला, जिसे कृषि विभाग ने सीज कर दिया गया। कृषि विभाग ने अधिकारियों ने नकली खाद फैक्ट्री के संचालक सुरेंद्र सिंह उर्फ सोनू, प्रेम प्रकाश, अनंतराम, अरविंद और  नन्हे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *