ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सूरत में एम्बुलेन्स से 25.80 करोड़ के जाली नोट जब्त

सूरत: (मानवीय सोच)  गुजरात  के सूरत जिले में एक एम्बुलेंस से पुलिस ने 25.8 करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं, जिन पर ‘रिवर्स बैंक ऑफ इंडिया’ और ‘फिल्म में इस्तेमाल के लिए’ छपा हुआ है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
पुलिस ने कहा कि ये फर्जी नोट फिल्मों में इस्तेमाल के लिए मुंबई ले जाए जा रहे थे. पुलिस अधीक्षक (सूरत ग्रामीण) हितेश जोयसर ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली कि एक एंबुलेंस के जरिये जाली भारतीय मुद्रा की खेप कामरेज पुलिस थानाक्षेत्र से होकर गुजरेगी. उन्होंने कहा कि इस सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक नाके पर वाहन को रोका और उसमें छह बैग में भरकर रखे गए 2000 रुपए के नोट मिले.

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नोट पर ‘रिवर्स बैंक ऑफ इंडिया’ और ‘फिल्म में इस्तेमाल के लिए’ छपा था. उन्होंने कहा कि यह जांच करने के लिये एक दल गठित किया गया है कि क्या इन नोटों को भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देश के तहत जाली मुद्रा माना जा सकता है.

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एंबुलेंस चालक को हिरासत में लिया गया है और उसकी पहचान हितेश कोटाडिया के तौर पर हुई है. उन्होंने कहा कि फिलहाल कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है.

जोयसर ने कहा, “पुलिस ने भारतीय रिजर्व बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और फॉरेंसिक साइंसेज लेबोरेटरी के अधिकारियों की मदद मांगी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या नोटों को जाली मुद्रा के रूप में गिना जा सकता है.”

पुलिस अधिकारी ने कहा कि सूरत में जिस व्यक्ति से नोट की खेप ली गई, उसकी पहचान हो गई है और उससे पूछताछ की जाएगी.

जोयसर ने कहा, “हम पूरी जांच करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि इस तरह के नोट भारतीय अर्थव्यवस्था को नुकसान न पहुंचाएं और लोगों के साथ धोखाधड़ी न हो.”

Scroll to Top