ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

फरीदाबाद पुलिस ने महिला नशा तस्कर के अवैध मकान पर चलाया बुलडोजर

नई दिल्ली: (मानवीय सोच)  फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ फिर से बड़ी कार्रवाई की है. नशा तस्कर मम्मो द्वारा कलंदर कॉलोनी में एमसीएफ की जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाए गए मकान को ध्वस्त कर दिया गया. उसकी अवैध झुग्गियां भी तोड़ दी गई. मम्मो व उनके परिजनों के खिलाफ अवैध नशा और हत्या के प्रयास के 11 मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें 8 मुकदमे मम्मो, 2 मुकदमे उसके बेटे सलमान और एक मुकदमा बेटी शायना के नाम पर है. एमसीएफ ने मम्मो को अवैध कब्जा खाली करने के लिए दो बार नोटिस दिया था.

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आज बल्लभगढ़ एरिया की कलंदर कॉलोनी में महिला नशा तस्कर मम्मो के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके द्वारा नशा तस्करी करके कमाई गई अवैध संपत्ति से एमसीएफ की करीब 100 गज जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाए गए 3 कमरों का मकान और एक झुग्गी पर बुलडोजर चलाया है. मम्मो के पति का देहांत हो चुका है. उसको एक लड़का सलमान और एक लड़की शायना है.

महिला आरोपी पिछले करीब 10 साल से यहां पर रह रही थी, जिसने नशा तस्करी करके कमाई गई संपत्ति से धीरे-धीरे एमसीएफ की जमीन पर कब्जा करके वहां पर कमरे बना लिए और इसमें नशा तस्करी का कारोबार करने लगी. एमसीएफ द्वारा महिला को कब्जा खाली करने के लिए दो बार नोटिस दिया गया था जिसके बाद फरीदाबाद पुलिस और एमसीएफ की टीम ने मिलकर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया.

जिला प्रशासन द्वारा इस कार्रवाई के लिए एसडीओ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर नियुक्त किया गया था. सिटी बल्लभगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यवान, चौकी इंचार्ज उमेश कुमार और उनकी टीम की देखरेख में इस कार्रवाई को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न किया गया.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों की लिस्ट तैयार की जा रही है, जिनके खिलाफ फरीदाबाद पुलिस और जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी.

Scroll to Top