ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जम्मू-कश्मीर में अकेले लड़ने के फैसले से पलटे फारूक अब्दुल्ला

श्रीनगर  (मानवीय सोच) जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में 90 सीटों पर अकेली ही चुनाव लड़ने के संकेत देने के एक दिन बाद ही फारूक अब्दुल्ला ने पलटी मार ली है। उन्होंने कहा कि अभी कोई अंतिम निर्यण नहीं लिया गया है और यह तभी लिया जाएगा जब चुनाव की तारीकों का ऐलान हो जाएगा। बता दें कि फारूक अब्दुल्ला गुपकार डिक्लेरेशन के प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन टूटेगा नहीं।

अब्दुल्ला ने कहा, नेशनल कॉन्फ्रेंस एक लोकतांत्रिक दल है। यह कोई भी प्रस्ताव पास कर सकती है लेकिन अंतिम निर्णय चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद ही लिया जाएगा। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने बुधवार को एक प्रस्ताव पास किया था जिसमें जम्मू-कश्मीर की सभी 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही गी थी। यह फैसला एनसी के उपध्यक्ष उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता वाली बैठक में लिया गया था।

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अगर पार्टी और पार्टी के नेताओं के खिलाफ कोई बयान देता है तो उसे सहने की क्षमता होनी चाहिए। अगर आपके पास वह क्षमता नहीं है तो आप अपने लोगों के लिए कुछ नहीं कर सकते।उन्होंने कहा, सभी को बलिदान देने के लिए तैयार रहना चाहिए। नेशनल कॉन्फ्रेंस के इस प्रस्ताव के बाद पीडीपी  और गुपकार के अन्य सदस्य दलों ने कहा कि यह गठबंधन एक बड़े लक्ष्य के लिए किया गया है। अगर कोई एक दल अलग भी होता है तो इससे फर्क नहीं पड़ेगा।

पीएजीडी के प्रवक्ता और सीपीआई (एम) के महासचिव मोहम्मद युसुफ तारीगामी ने कहा कि हो सकता है कि हमारे बीच कोई गलतफहमी हो जाए लेकिन इसका मतलह यह नहीं कि हम अलग हो रहे हैं। अगर साथ चुनाव लड़ने या अलग लड़ने का कोई फैसला किया जाएगा तो वह मिलकर ही लिया जाएगा।

Scroll to Top