दो बच्चों का पिता कर रहा था 19 साल की युवती को डेट ; बाजार में कर दी प्रेमिका की पिटाई

अलीगढ़  (मानवीय सोच) दो बच्चों का पिता को 19 साल की प्रेमिका के साथ घूमना महंगा पड़ गया। पत्नी ने उसे बाजार में रंगेहाथों पकड़ लिया। जिसके बाद पत्नी ने काफी देर तक हंगामा किया। विवाद बढ़ता देख रेस्टोरेंटकर्मियों ने पुलिस को बुला लिया।

ये मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शमशाद मार्केट का है। एक शादीशुदा युवक की दोस्ती मोहल्ले के ही एक लड़की से हो गई। दोनों के बीच प्रेम हो गया। शुक्रवार को युवक अपनी 19 साल की प्रेमिका के साथ शमशाद मार्केट स्थित एक रेस्टोरेंट पहुंचा। वहां दोनों नास्ता करने लगे। इसकी बात की भनक युवक की पत्नी को लग गई। फिर वह रेस्टोरेंट पहुंची। पति को युवती के साथ नास्ता करते हुए देख पत्नी भड़क गई।

पत्नी ने रेस्टोरेंट में काफी देर तक हंगामा किया। गाली-गलौज करते हुए पत्नी ने युवती के साथ मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने आए पति को पर भी महिला ने जमकर थप्पड़ बरसाए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और प्रेमी युगल को थाने लेकर आ गई। पुलिस ने युवती को हिदायत देते हुए परिजनों को सुपुर्द कर दिया वहीं युवक को चेतावनी दी। इंस्पेक्टर प्रवेश राणा ने बताया कि पति को पत्नी ने प्रेमिका के साथ पकड़ लिया था। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *