ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रामनगरी के स्नानघाट पर उपस्थित आतंकवाद निरोधक दस्ते में पुरुषों के साथ महिला कमांडो

कोमल है कमजोर नहीं तू शक्ति का नाम ही नारी है… महिलाओं की ऐसी ही सबल छवि लेकर गृहस्थी के साथ-साथ रामलला की सुरक्षा संभालने एटीएस की महिला कमांडो रामनगरी पहुंची हैं।

पलक झपकते ही दुश्मन को धूल चटाने की हिम्मत रखने वाली यह शेरनियां उस आतंकवाद निरोधक दस्ते का हिस्सा है, जो प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दृष्टिगत रामनगरी भेजा गया है। रामलला की सुरक्षा में मातृ शक्ति की भागीदारी सीआरपीएफ पहले से ही सुनिश्चित करा रही है।

महिला कमांडो टीम ने संभाला मोर्चा

रामजन्मभूमि की सुरक्षा में सीआरपीएफ की महिला कमांडो टीम भी मोर्चा संभाले है। इनमें ऐसी भी महिला कमांडो हैं, जो अपने परिवार को भी संरक्षित कर रही हैं। सुरक्षा कारणों से इनके नाम और पते का उल्लेख तो नहीं किया जा सकता है, लेकिन राम मंदिर सहित रामनगरी के अन्य प्रमुख मंदिरों एवं संवेदनशील स्थलों पर इनकी उपस्थिति से सुरक्षित होने का आभास स्वत: होता है।

एनएसजी से ली है ट्रेनिंग

रामनगरी पहुंची एटीएस की महिला कमांडो को एनएसजी व एटीएस से ट्रेनिंग मिलने के बाद टीम में जगह मिली है। एके-47 और एमपी-फाइव जैसे आधुनिक हथियार चलाने में सक्षम हैं। इन्हें नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) से ट्रेनिंग प्राप्त है।

बिना हथियार भी ले सकती है मोर्चा

हथियार के साथ-साथ ये महिला कमांडो शस्त्र रहित होने पर भी दुश्मन को धराशायी करने में सक्षम हैं। रामलला की सुरक्षा के लिए यह कमांडो दस्ता सुबह ही रामनगरी पहुंच जाता है और अपनी टीम लीडर के साथ मोर्चे पर डट जाता है।

अभी महिला कमांडो की टीम में और भी वृद्धि की जाएगी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कमांडो टीम की महिलाएं हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम है। रामनगरी में तैनात प्रत्येक सुरक्षा एजेंसी का सदस्य निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है।

Scroll to Top