महिला सिपाही का फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव

लखनऊ : (मानवीय सोच) एक महिला सिपाही का सोमवार को घर में शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। 2016 बैच की सिपाही साक्षी वर्मा (29) माड़ियाव इलाके में किराए पर पति और 2 बच्चों के साथ रह रही थी। चौक कोतवाली मे तैनात साक्षी आजकल चाइल्ड केयर की छुट्टी पर चल रही थी। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र कर रही है।

पति केंद्रीय बल में है तैनात, शव देख दी पुलिस को सूचना

शादी के बाद परिवार के साथ लखनऊ में रह रही थी सिपाही।

मड़ियांव पुलिस के मुताबिक, महिला सिपाही साक्षी मूल रूप से लखीमपुर खीरी की रहने वाली है। वह केंद्रीय बल (SSB) में तैनात पति दो बच्चों के साथ मीना बेकरी के पास किराए के घर में रह रही थी। वह नौ महीने से चाइल्ड केयर की छुट्टी लेकर दो बच्चों की देखभाल कर रही थी। उसकी अगले महीने छुट्टी पूरी होने वाली थी।

परिजनों ने अभी तक किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका नहीं जताई है। सुसाइड नोट भी मौके पर नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

4 Replies to “महिला सिपाही का फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव”

  1. **prodentim**

    ProDentim is a distinctive oral-care formula that pairs targeted probiotics with plant-based ingredients to encourage strong teeth, comfortable gums, and reliably fresh breath.

  2. **nerve calm**

    NerveCalm is a high-quality nutritional supplement crafted to promote nerve wellness, ease chronic discomfort, and boost everyday vitality.

  3. **neurosharp**

    Neuro Sharp is a modern brain-support supplement created to help you think clearly, stay focused, and feel mentally confident throughout the day.

  4. **boostaro**

    Boostaro is a purpose-built wellness formula created for men who want to strengthen vitality, confidence, and everyday performance.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *