फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, दो मंजिला भवन में फंसे कई लोग

लखनऊ  (मानवीय सोच)  राजाजीपुरम ए ब्लाॅक भव्यापुरम में सोफा गोदाम में आग लग गई। हादसा बिजली मीटर में शाॅर्ट सर्किट से हुआ। देखते-देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी जद में ले लिया। ऊपरी मंजिल पर परिवार फंस गया था, जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से बाहर निकाला गया। इसी बीच धमाके के कारण पूरा इलाका दहल गया। दमकल की चार गाड़ियों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया।

राजाजीपुरम ए ब्लाॅक भव्यापुरम निवासी अब्दुल मजीद अपने मकान के ऊपरी मंजिल पर परिवार के साथ रहते हैं। ग्राउण्ड फ्लोर पर सोफा का गोदाम बना रखा था। देखते ही देखते सोफा गोदाम से आग की लपटें निकलने लगीं। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच पुलिस व फायर कंट्रोल रूम को भी सूचना दी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *