ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

1 फरवरी को बजट पेश करेंगी वित्तमंत्री

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  बजट सत्र की तैयारी आरंभ हो गई है. 1 फरवरी को बजट पेश होता रहा है. आज पीएम नरेंद्र मोदी कई अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक करने वाले हैं. इसके साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों के एक्सपर्टों से भी आज पीएम मोदी नीति आयोग की बैठक में चर्चा करेंगे. केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने की तैयारी कर रही हैं. बजट पेश करने से पहले विभिन्न संस्थाओं से उनकी अपेक्षाएं और प्रतिक्रिया की प्रक्रिया जारी है और उनकी मांगों पर सरकार की ओर ध्यान दिया जाता है. बजट में इस बार भी हर बार की तरह राजकोषीय घाटा को नियंत्रित करने के साथ साथ विकास के उपायों पर जोर रहेगा.  इस बार बजट सत्र 6 फरवरी से प्रारंभ होकर 6 अप्रैल तक चलेगा. बजट सत्र के बारे में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने जानकारी साझा की है.

एक ट्वीट में उन्होंने बताया है कि बजट सत्र 2023 के संसद का कार्यवाही 31 जनवरी से आरंभ होगी. इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि यह कार्यवाही 6 अप्रैल तक चलेगी और इस दौरान 27 बैठकें आयोजित की जाएंगी. ये सत्र लगभग 66 दिनों का होगा. अमृत काल महोत्सव के बीच आयोजित इस सत्र में जोशी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण, केंद्रीय बजट और अन्य मुद्दों पर सार्थक बहस की उम्मीद जताई है.

जोशी ने बताया कि बजट सत्र में 14 फरवरी से लेकर 12 मार्च तक रिसेस होगा. इस दौरान अलग अलग सरकारी विभागों को ग्रांट की मांग और रिपोर्ट बनाने के लिए समय मिल सकेगा.

उल्लेखनीय है कि इस बार भी बजट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं. जहां नौकरीपेशा लोग एक बार आयकर छूट सीमा में कटौती की उम्मीद कर रहे हैं वहीं व्यापारी वर्ग की अपनी मांगें हैं. व्यापारी वर्ग कई उत्पादों में जीएसटी कम करने की आश लगाए बैठा है. 

Scroll to Top