कृषि रक्षा रसायनों की खरीद के लिए 23.92 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच)  किसानों को परिश्रम से तैयार की गई अपनी फसलों के लिए समय से उचित मात्रा में कीटनाशक तथा रसायन प्राप्त हो सकें इस उद्देश्य से कृषि रक्षा रसायनों की मात्रा 856427 कि.ग्रा./ली / यूनिट के लिए खर्च होने वाली अनुमानित धनराशि रुपये 239269700 (रुपये तेइस करोड़ बान्नवे लाख उनहत्तर हजार सात सौ मात्र) को जैम के माध्यम से क्रय किए जाने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही दलहन तथा तिलहन बीजों के नि:शुल्क मिनीकिट वितरण के लिए भी 5-5 करोड़ रुपए की मंजूरी प्रदान की गई है।

इस संबंध में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि प्रदेश सरकार प्रदेश के किसानों की आय बढ़ाने तथा उनकी फसलों को नुकसान से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों को अपनी फसलों के लिए समय से उचित मात्रा में कीटनाशक तथा रसायन प्राप्त हो सकें इस उद्देश्य से कृषि रक्षा रसायनों की खरीद के लिए सरकार द्वारा रुपये तेइस करोड़ बान्नवे लाख उनहत्तर हजार सात सौ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *