ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आज से बदल गए वित्तीय नियम चलिए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं

आज से साल का तीसरा महीना शुरू हो गया है। इस महीने कई वित्तीय नियमों की डेडलाइन के साथ कई नियमों में बदलाव हुए हैं। इन बदलाव का असर आम जनता की जेब पर पड़ता है।

बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों और एटीएफ की कीमतों को रिवाइज किया जाता है। चलिए, जानते हैं कि आज से कौन-से नियम बदल गए हैं।

एलपीजी सिलेंडर के दाम

महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के रेट में बदलाव होता है। आज कमर्शियल सिलेंडर के रेट में 25.50 रुपये की तेजी आई है। यह नए दाम आज से लागू हो गए हैं। अब दिल्ली में 9 किलो वाला गैस सिलेंडर 1,769.50 रुपये का मिलेगा। फरवरी में इसकी कीमत 1769.50 रुपये थी।

घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है।

पेट्रोल-डीजल के नए रेट

रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं होता है। मई 2022 में राष्ट्रीय स्तर पर इनकी कीमतों में बदलाव हुआ था। आज भी इनके नए दाम जारी हो गए हैं। हालांकि, इनकी कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। राज्य सरकार द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स की वजह से कई शहरों में इनके रेट अलग होते हैं।

बैंक हॉलिडे

आरबीआई ने मार्च महीने के बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। इस महीने शिवरात्रि, होली, गुड फ्राइडे जैसे कई अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा रविवार और दूसरा-चौथा शनिवार को भी बैंक बंद रहेगा। हालांकि, बैंक बंद होने का बावजूद कस्टमर को ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस मिलेगी।

जीएसटी नियमों में बदलाव

1 मार्च से 2024 से जिन बिजनेसमैन को 5 करोड़ रुपये से अधिक का टर्नओवर आता है उन्हें सभी बी2बी ट्रांजेक्शन के लिए ई-इनवॉयस डिटेल्स देनी होगी। अगर वह जानकारी नहीं देते हैं तो वह ई-वे बिल जारी नहीं कर पाएंगे। वस्तु एवं सेवा कर व्यवस्था के अनुसार 50,000 रुपये से ज्यादा मूल्य के माल पर ई-वे बिल की जरूरत होती है।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को बैन करने का निर्देश दिया है। इस पर लगने वाले प्रतिबंध की समयसीमा 15 मार्च 2024 हो गई है। ऐसे में आरबीआई ने सलाह दिया है कि कस्टमर को 15 मार्च से पहले पेटीएम पेमेंट्स बैंक में मौजूद राशि को दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर लेना चाहिए।

फास्टैग केवाईसी

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया  ने फास्टैग केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। इसकी समयसीमा 29 फरवरी 2024 थी। अगर फास्टैग केवाईसी अपडेट नहीं होता है तो फास्टैग को ब्लैकलिस्ट या डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा। कई लोगों को उम्मीद है कि फास्टैग केवाईसी अपडेट की तारीख आगे बढ़ सकती है पर अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं आया है।

सोशल मीडिया के नियम

1 मार्च से सोशल मीडिया के नियम भ बदल गए हैं। भारत सरकार ने आईटी  नियमों को बदल दिया है। नए नियम के अनुसार अगर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया जैसे एक्स , फेसबुक , यूट्यूब और इस्टाग्राम पर गलत फैक्ट या फिर गलत खबर डालता है तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके अलावा उसे भारी जुर्माने का भुगतान भी करना पड़ सकता है।

Scroll to Top