ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# राजा भैया की पत्नी व न्यूज चैनल के खिलाफ प्राथमिकी

लखनऊ : (मानवीय सोच) कुण्डा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह समेत एक न्यूज चैनल के खिलाफ सोमवार को लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। राजा भैया की साली साध्वी सिंह की लिखित शिकायत पर दर्ज की गई इस प्राथमिकी में भानवी के अलावा न्यूज चैनल के वीसी संत राय प्रसाद, संवाददाता अभिषेक उपाध्याय और एंकर अखिलेश आनंद को आरोपी बनाया गया है। 

विदित हो कि हजरतगंज के गोखले मार्ग की निवासी राजा भैया की साली साध्वी सिंह (44) ने गत 29 अगस्त को हजरतगंज कोतवाली में तहरीर देते हुए शिकायत की थी कि 28 अगस्त की शाम उन्होंने आरोपी न्यूज चैनल में एक न्यूज प्रसारित होते देखी, जिसमें एंकर व संवाददाता द्वारा कहा कि साध्वी के अपने जीजा राजा भैया से अवैध संबंध हैं,

जिसके कारण साध्वी गर्भवती हो गईं और राजा भैया ने उनका गर्भपात करा दिया। साध्वी ने बताया कि बात सिरे से झूठी है और न्यूज चैनल के संवाददाता व एंकर ने बिना उनका पक्ष व बयान लिये भ्रामक न्यूज प्रसारित कर दी, जिसके कारण उनके वैवाहिक जीवन में काफी उथल-पुथल मच गई है।

Scroll to Top