ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज हुई FIR

प्रयागराज (यूपी):  (मानवीय सोच)  इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. आईपीसी की गंभीर धाराओं के साथ ही सेवेन सी एल ए एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है. इसमें 15 नामजद और 100 के करीब अज्ञात छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर हर्ष कुमार की शिकायत पर कर्नलगंज कोतवाली में ये केस दर्ज हुआ है.

छात्रों पर 12 सितंबर को कैंपस में जुलूस निकालने, तालाबंदी करने और कक्षाओं को डिस्टर्ब करने का आरोप है. अजय यादव सम्राट, अखिलेश यादव, सत्यम कुशवाहा, आयुष प्रियदर्शी, मंजीत पटेल समेत 15 छात्रों को नामजद किया गया है.

एफआईआर में कहा गया है कि 12 सितंबर को 15 नामजद छात्र और 100 अन्य छात्र परिसर में नारेबाजी करते हुए हंगामा कर रहे थे. विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया था, जिससे कर्मचारियों और टीचरों को आने में परेशानी हुई बहुत से छात्र इनके आंदोलन में शामिल नहीं है, उन्हें भी डरा धमका रहे हैं. लिहाजा यह एक आपराधिक मामला बनता है और इस पर एफआईआर दर्ज की जाए. प्रयागराज के कर्नल खाने में 15 ज्ञात और 100 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है.

हालांकि इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है. पुलिस अफसरों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी.

बता दें कि यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. यूनिवर्सिटी ने ज्यादातर कोर्स की फीस 4 गुना तक बढ़ा दी गई है.

Scroll to Top