ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ की ग्रैविटी कोचिंग सेंटर में लगी आग, दूसरी मंजिल पर फंस गए बच्चे, भगदड़

लखनऊ  (मानवीय सोच)  हजरतगंज स्थित होटल लेवाना सुइट्स में लगी भीषण आग के बाद मंगलवार को ग्रैविटी कोचिंग सेंटर में आग लग गई। जिस समय हादसा हुआ दूसरी मंजिल पर क्लास चल रही थी और यहां करीब 100 छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बिजली के पैनल में धमाका हुआ और आग लग गई। आग लगते ही भगदड़ मच गई। बिल्डिंग की सीढ़ियां इतनी संकरी थी कि ज्यादातर बच्चे ऊपर ही फंस गए। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने किसी तरह बच्चों को बाहर निकालकर उनकी जान बचाई।

घटना की जानकारी पर लखनऊ पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर घटनास्थल पहुंचे और बिल्डिंग का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से कहा कि बिल्डिंग का निर्माण कमर्शियल यूज के लिहाज से नही किया गया है। अग्निशमन के कोई इंतजाम भी नही किए गए हैं। बिल्डिंग को सील किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बिल्डिंग में छोटे-छोटे कमरों में क्लास चल रही है। खिड़कियां और एमरजेंसी एक्जिट भी नहीं हैं। उन्होंने शहर में संचालित हो रहे सभी शैक्षिक संस्थानों की जांच के निर्देश दिए हैं।

Scroll to Top