ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आज सुबह करीब 5 बजे सलमान के घर में हुआ फायरिंग

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी होने की खबर सामने आई है। आज सुबह करीब 5 बजे सलमान के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने 3 राउंड फायरिंग कर दी।जानकारी के अनुसार, हमलावर बाइक पर सवार थे। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने कहा कि अभिनेता के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग
सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर आज हवा में फायरिंग की गई है। दो बाइक सवार हमलावरों ने घर के बाहर हवा में कई राउंड फायर किया और भाग गए। दोनों शूटर्स ने हेलमेट पहन रखा था, जिसके कारण फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।

क्राइम ब्रांच के साथ फॉरेंसिक टीम भी कर रही जांच
सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम अब जांच कर रही है।वहीं, इसके साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है और गोली के निशानों को चिन्हित कर रही है।

कई बार मिली जान से मारने की धमकी
अभिनेता सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। पिछले साल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की हत्या के बाद सलमान को गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी।

सलमान को धमकी भरा एक ई-मेल मिला था जिसके बाद मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

Scroll to Top