ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बागेश्वर धाम में अर्जी से पहले फिरोजाबाद की महिला की मौत

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच)  फिरोजाबाद जिले की एक महिला की बागेश्वर धाम में मौत हो गई। महिला किडनी की बीमारी से पीड़ित थी। पति उपचार के लिए उसे लेकर बागेश्वर धाम गया था। बागेश्वर धाम में अर्जी लगने से पहले ही महिला की मौत हो गई।

नारखी क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी नीलम कीडनी की बीमारी से पीड़ित थी। पति देवेंद्र उसे उपचार के लिए बागेश्वर धाम ले गया था। बताया गया है कि पति सुबह बाबा की परिक्रमा कर रहा था, तभी नीलम की तबीयत बिगड़ी। इसकी जानकारी होने पर वह पहुंचा तो उसको पत्नी सहित बाहर कर दिया गया। इस बीच नीलम की मौत हो गई। महिला की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया है कि नीलम पिछले 6 माह से बीमार चल रही थी। जिसका उपचार पति द्वारा कराया जा रहा था, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ था। इसके चलते वह पत्नी को बागेश्वर धाम लेकर गया था। 

नहीं मिली एंबुलेंस

देवेंद्र ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद उसके शव को फिरोजाबाद लाने के लिए वहां के लोगों से गुहार लगाता रहा, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। उसने पत्नी के शव को एक एंबुलेंस में रख लिया, लेकिन जब एंबुलेंस चालकों को इसकी जानकारी हुई कि मृतका यूपी के फिरोजाबाद की है, तो उन लोगों ने शव को एंबुलेंस से उतारने के साथ ही साफ कह दिया कि वे दूसरे प्रदेश नहीं जा सकते हैं। इस दौरान पीड़ित ने पत्नी के शव को करीब दो घंटे तक खेत में रखा। किसी तरह पीड़ित पत्नी के शव को फिरोजाबाद लेकर पहुंचा। देर शाम पत्नी के शव का अंतिम संस्कार किया। 

Scroll to Top