ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बिहार में पहला बुक रीडिंग मैराथन, किताबों में रुचि बढ़ाने के लिए अनोखा कार्यक्रम

गोपालगंज  (मानवीय सोच)  बिहार के गोपालगंज में पहला बुक रीडिंग मैराथन प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया. पंचदेवरी के जमुनहां इंटर कॉलेज में आयोजित बुक रीडिंग मैराथन ने किताब पढ़ने की खत्म होती जा रही परंपरा को संजोने का पैगाम पूरे देश को दिया. यहां एक साथ 721 प्रतिभागियों ने लगातार 2 घंटे तक किताबें पढीं. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी  ने बुक रीडिंग मैराथन को एक अद्भुत कार्यक्रम बताया. उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया व मोबाइल के दौर में किताबों से दूर होते जा रहे समाज के लिए यह रीडिंग मैराथन संजीवनी साबित होगा. यह मिसाल पूरे देश में मसाल बनकर जलेगा.

डीएम ने प्रतिदिन पुस्तक पढ़ने के लिए लोगों को प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि किसी न किसी पुस्तक को प्रतिदिन कम से कम एक घंटा अवश्य पढ़ना चाहिए. पुस्तक पढ़ने से ऊर्जा मिलती है. डीएम ने कहा कि यदि आपने 60 वर्ष उम्र के किसी लेखक की किताब पढ़ ली, तो अपने अनुभव को 60 वर्ष बढ़ा दिया. यदि आपने इस तरह की 20 किताबें पढ़ लीं, तो 12 सौ वर्ष जीवन जी लिया. किताबों का अध्ययन करने तथा उसे अपने जीवन में उतारने के लिए डीएम ने सबको प्रेरित किया. इस अनूठे कार्यक्रम के आयोजन के लिए डीएम ने बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव, जमुनहां इंटर कॉलेज के प्राचार्य डॉ दुर्गाचरण पांडेय व रीडिंग मैराथन क्लब के सभी सदस्यों को प्रोत्साहित किया.

Scroll to Top