ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अमेरिका में भारतीय मूल की पहली सिख महिला जज ने ली शपथ

ह्यूस्टन:  (मानवीय सोच)  भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह ने हैरिस काउंटी के न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली है, और वह अमेरिका में पहली महिला सिख न्यायाधीश बन गई हैं. सिंह का जन्म और पालन-पोषण ह्यूस्टन में हुआ था और अब वह अपने पति और दो बच्चों के साथ बेलेयर में रहती हैं. उन्होंने शुक्रवार को टेक्सास में लॉ नंबर 4 में हैरिस काउंटी सिविल कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. सिंह के पिता 1970 के दशक की शुरुआत में अमेरिका आ गए थे.

बीस वर्षों तक निचली अदालत की वकील रहीं सिंह स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई नागरिक अधिकार संगठनों में शामिल रही हैं. उन्होंने शपथ समारोह में कहा, ‘‘यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि मैं एच-टाउन (ह्यूस्टन का एक उपनाम) का सबसे अधिक प्रतिनिधित्व करती हूं, और मैं बहुत खुश हूं.” भारतीय-अमेरिकी न्यायाधीश रवि संदिल ने खचाखच भरे अदालतकक्ष में आयोजित समारोह की अध्यक्षता की. संदिल ने कहा, ‘‘सिख समुदाय के लिए यह वास्तव में एक बड़ा क्षण है.” संदिल राज्य के पहले दक्षिण एशियाई न्यायाधीश भी हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘जब वे दूसरे रंग के व्यक्ति को देखते हैं, तो वे जानते हैं कि उनके लिए संभावना है. मनप्रीत न केवल सिखों के लिए एक राजदूत हैं, बल्कि वह सभी रंग की महिलाओं की राजदूत हैं.” अमेरिका में अनुमानित 500,000 सिख रहते हैं, जिनमें से 20,000 सिख ह्यूस्टन क्षेत्र में रहते हैं. ह्यूस्टन के मेयर सिल्वेस्टर टर्नर ने कहा, ‘‘यह सिख समुदाय के लिए गर्व का दिन है, लेकिन हर रंग के लोगों के लिए भी गर्व का दिन है, जो अदालत की विविधता में ह्यूस्टन शहर की विविधता को देखते हैं.”

Scroll to Top