ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी में पांच आईएएस व 15 आईपीएस अफसरों के तबादले

यूपी  (मानवीय सोच)  पांच आईएएस व 15 पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। आईएएस यशु रुस्तगी को विशेष सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा, आईएएस गौरव सिंह सोगरवाल को गोरखपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। वह अभी तक महाराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे। आईएएस आकांक्षा राना को मुख्य विकास अधिकारी, अलीगढ़ नियुक्त किया गया है। वह अभी तक मुख्य विकास अधिकारी हरदोई के पद पर जिम्मेदारियां संभाल रही थीं।

इसी तरह आईएएस सौम्य गुरूरानी को मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई के पद पर नियुक्ति दी गई है। वह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रयागराज के पद पर तैनात थीं। अभी तक मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज के पद पर तैनात रहीं शिपू गिरी को वाराणसी नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। 

इसके पहले, शासन ने देर रात 15 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। मुरादाबाद की भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में हाल ही में आईजी के पद पर प्रोन्नत पूनम श्रीवास्तव को पीटीएस मेरठ भेजा गया है। सीबीसीआईडी में डीआईजी बाबूराम को उनके स्थान पर मुरादाबाद भेजा गया है। एसपी अभिसूचना नित्यानंद राय को डीजीपी मुख्यालय की विधिक शाखा भेजा गया है। 

एसपी रूल्स एंड मैनुअल निजाम हसन को पीटीएस मेरठ और लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस उपायुक्त शशांक सिंह को भी यहीं तैनात रखा जाएगा। इसके अलावा बरेली में सहायक पुलिस अधीक्षक चंद्र मीना को वाराणसी कमिश्नरेट, सहारनपुर में एएसपी ग्रामीण सूरज कुमार राय को आगरा कमिश्नरेट, गाजीपुर के एएसपी ग्रामीण अभिषेक भारती को प्रयागराज कमिश्नरेट, आजमगढ़ में सहायक पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी को नोएडा कमिश्नरेट भेजा गया है। वहीं मुरादाबाद के सहायक पुलिस अधीक्षक सादर जैन को सहारनपुर का एएसपी ग्रामीण बनाया गया है।

आगरा कमिश्नरेट में तैनात सत्यनारायण को मुजफ्फरनगर में एएसपी, मेरठ के सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक चंद्र यादव को गाजियाबाद कमिश्नरेट, अभिसूचना मुख्यालय में सहायक पुलिस अधीक्षक प्रीति यादव को नोएडा कमिश्नरेट और प्रयागराज में सहायक पुलिस उपायुक्त सरावानन टी. को वाराणसी कमिश्नरेट भेजा गया है। इसके अलावा कानपुर कमिश्नरेट में तैनात मृगांक शेखर सिंह को वहीं तैनात रखने का निर्णय लिया गया है।

Scroll to Top