ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हिंडन एयरपोर्ट से 31 मार्च तक बंद रहेगी कर्नाटक के 2 शहरों के लिए उड़ान

गाजियाबाद:  (मानवीय सोच)  ट्रांस हिंडन एरिया (टीएचए) में हिंडन एयरपोर्ट से हवाई सेवा का लुत्फ उठाने वाले पैसेंजर्स को यह खबर निराश कर सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि स्टार एयरलाइंस ने मेंटिनेंस का हवाला देकर हुबली और कलबुर्गी को जाने वाली अपनी दोनों सेवाओं को बंद कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि ये सेवाएं 31 मार्च तक के लिए बंद की गई हैं।

स्टारएयर के कस्टमर केयर का कहना है कि दोनों शहरों हुबली और कलबुर्गी के लिए अगले महीने ही गाजियाबाद से उड़ान शुरू होंगी। इसकी सूचना वेबसाइट के जरिए पैसेंजर्स को दे दी जाएंगी। हालांकि किस तारीख से ये सेवाएं शुरू होंगी, इसकी सूचना नहीं दी गई। फिलहाल हिंडन एयरपोर्ट से किसी भी शहर के लिए कोई भी उड़ान सेवा नहीं चल रही है। जबकि आए दिन बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता हिंडन एयरपोर्ट से नए शहरों के लिए उड़ान शुरू करने का दावा कर रहे हैं, जिसमें गंगानगर, पिथौरागढ़, शिमला आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।

हिंडन एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कलबुर्गी के लिए उड़ान सेवा दोबारा शुरू भी हो सकती है, लेकिन हुबली के लिए यह शुरू होना मुश्किल है। ऐसा इसलिए क्योंकि इंडिगो ने एक महीने पहले ही हुबली के लिए दिल्ली से उड़ान शुरू की है।

ऐसे में गाजियाबाद से अब हुबली के लिए पैसेंजर्स मिलना मुश्किल ही है। साथ ही स्टारएयर के वो स्टाफ जो हुबली उड़ान सेवा के लिए हिंडन एयरपोर्ट पर तैनात थे, उन्होंने बारी-बारी से एयरपोर्ट अथॉरिटी को अपना पास जमा कर दिया है। हालांकि अभी तक स्टारएयर एयरलाइंस की तरफ से इस संबंध में कोई भी अधिकारिक घोषणा या एयरपोर्ट अथॉरिटी को पत्र नहीं लिखा गया है।

कई कर्मचारियों की लगाई गई है दूसरी जगह ड्यूटी

हिंडन एयरपोर्ट से फिलहाल किसी भी शहर के लिए कोई भी उड़ान नहीं है। ऐसे में हिंडन एयरपोर्ट पर कर्मचारी और सिक्यॉरिटी के लिए तैनात यूपी पुलिस खाली बैठी है। इसे लेकर एयरपोर्ट डायरेक्टर की तरफ से सभी की ड्यूटी यूपी के अन्य छोटे एयरपोर्ट पर तैनात करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। कई कर्मचारियों को दूसरे एयरपोर्ट से अटैच भी कर दिया गया है। जबकि, दोबारा हिंडन एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं शुरू होंगी तब सभी को वापस बुलाया जाएगा।

कोरोना काल में दो साल स्थगित थी हवाई सेवाएं

हिंडन एयरपोर्ट जब से गाजियाबाद में शुरू हुआ है, यह कभी ठीक से नहीं चल पाया। जैसे ही यहां नए शहरों के लिए उड़ान सेवाएं शुरू हुईं थीं, कोरोना संक्रमण के कारण दो साल तक यहां से सभी प्रकार की हवाई सेवाएं बंद कर दी गईं थीं।

जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी उम्मीदों के साथ इस एयरपोर्ट का उद्घाटन अपने हाथों से किया था, ताकि दिल्ली एयरपोर्ट जाने से एनसीआर के लोगों को छुटकारा मिलेगा। हिंडन एयरपोर्ट निदेशक सरस्वती वेंकेट ने बताया कि फिलहाल हुबली और कलबुर्गी के लिए हिंडन से कोई उड़ान सेवा नहीं है।

मेंटिनेंस के कारण 31 मार्च तक ये सेवाएं बंद हैं। लेकिन हुबली की सेवा हमेशा के लिए बंद की गई है, इसकी मुझे अधिकारिक जानकारी नहीं है। स्टार एयर के कई कर्मचारी जो हुबली सेवा से जुड़े थे, उनका अथॉरिटी द्वारा जारी पास वापस कर दिया है।

Scroll to Top