ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मौनी अमावस्या पर अयोध्‍या, काशी, प्रयागराज में उमड़ा आस्‍था का सैलाब

लखनऊ  (मानवीय सोच)  प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, च‍ित्रकूट में गंगा क‍िनारे और अयोध्‍या में पव‍ित्र सरयू में आज मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर आस्‍था का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रयागराज में जहां अब तक एक करोड़ से अध‍िक श्रद्धालु आस्‍था की डुबकी लगा चुके हैं वहीं अयोध्‍या काशी में भी भक्‍तों के स्‍नान और ध्‍यान का क्रम जारी है

प्रयागराज माघ मेला में मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर आस्था का ज्वार फूट पड़ा है। विपरीत मौसम भी श्रद्धालुओं की श्रद्धा को नहीं डिगा सका। शनिवार भोर से शुरू हुए इस महास्नान में लाखों स्नानार्थियों ने पवित्र त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगा। प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से दावा किया गया कि सुबह 12 बजे तक एक करोड़ लाख लोगों ने स्नान किया। मेला भीड़ बढ़ने पर क्राउड कंट्रोल मैनेजमेंट और ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान सुबह आठ बजे ही लागू कर दिया गया। संगम जाने वाले प्रमुख मार्गों को बंद कर दिया गया है। स्नानार्थियों को अन्य 16 स्नान घाटों पर भेजा जा रहा है। संगम समेत सभी घाटों पर स्नान करने के बाद फौरन वहां से चले जाने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम से बोला जा रहा है। उधर श्रद्धालुओं पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा कराया जा रहा है।

वाराणसी में शुक्रवार देर रात बारिश के बाद ठंड का असर बढ़ गया, लेकिन शनिवार को मौनी अमावस्या के मौके पर इस ठंड पर लोगों की आस्था भारी पड़ी और पश्चिम वाहिनी मां गंगा के तट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने मां गंगा में डूबकी लगाकर घर-परिवार के लिए मंगलकामना की। आज सुबह से ही लोगों की भीड़ बलुआ तट होने लगी थी। न केवल स्थानीय बल्कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा पूर्वांचल के जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मउ, आजमगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर सहित बिहार के समीपवर्ती जिले के श्रद्धालुओं पहुंचे हुए थे। लगभग एक किलोमीटर के दायरे में डुबकी लगाने के लिए महिला व पुरुषों का हुजूम दिखाई दे रहा था। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां गंगा से आशीर्वाद लिया। चंद्रावती से लेकर बलुआ घाट तक लगभग पांच किलोमीटर के क्षेत्र में पश्चिम वाहिनी मां गंगा के बलुआ तट पर ऐसा लग रहा था कि साक्षात देवलोक उतर आया हो। हर कोई मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर मां गंगा की गोद में डुबकी लगाकर पुण्य का भागी बनने के लिए आतुर नजर आ रहा था।

 

Scroll to Top