ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सक्रिय हुआ खाद्य सुरक्षा विभाग ; दीपावली से पहले

मथुरा   (मानवीय सोच)   खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। दीपावली के त्यौहार के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मिलावट के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा मार कार्रवाई की। जिसके अंतर्गत एसएमजी प्राइवेट लिमिटेड गोकुल पर सरसों तेल तथा खाद्य मसालों के कारखाने का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारखाने में मिली अनियमितताओं के संबंध में संचालक को नोटिस दिया जा रहा है तथा मिलावट का संदेह होने पर सरसों तेल एवं हल्दी पाउडर का नमूना संग्रहित किया गया उसके बाद टीम होली गेट स्थित भोला घी स्टोर तथा जय भोले घी स्टोर का निरीक्षण करने पहुंची। निरीक्षण के उपरांत मिलावट का संदेह होने पर भी का एक एक सैंपल घी का संग्रहित किया तथा खाद्य कारोबार के मुताबिक लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिया गया। टीम द्वारा मंडी क्षेत्र में स्थित बाबूलाल दिनेश चंद के प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर तारा ब्रांड चाय तथा सौंख रोड स्थित प्रमोद अग्रवाल के सरसों पिराई का निरीक्षण करने के उपरांत उपलब्ध सरसों के तेल का संदेह के आधार पर नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया है। उक्त सभी नमूनों को जांच हेतु भेजा जा रहा है। कार्रवाई के दौरान एसपी तिवारी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं दलवीर सिंह, भरत सिंह, देवराज सिंह, गजराज सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। सभी खाद्य कारोबारियों से अनुरोध है कि वे गुणवत्ता युक्त खादय एवं पेय पदार्थों का ही विक्रय करें साथ ही विक्रयबिल, कैश मीमो, इनवाइस पर खाद्य लाइसेंस तथा पंजीकरण संख्या अंकित कराना सुनिश्चित करें

Scroll to Top