ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

चीन की आईफोन सिटी में कोरोना बेकाबू; लॉकडाउन में भोजन तक की किल्लत

बीजिंग  (मानवीय सोच)   चीन के झेंगझोऊ शहर में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहा है। इंफेक्शन की चेन को रोकने के लिए चीनी प्रशासन की ओर से यहां लॉकडाउन लगा दिया गया है। देश के सबसे बड़े आईफोन फैक्ट्री के तौर पर मशहूर झेंगझोऊ में दहशत का माहौल है। आलम यह है कि शहर में काम करने वाले प्रवासी मजदूर यहां से भाग रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कामगारों ने भागने के लिए एप्पल की सबसे बड़ी असेंबली साइट को तोड़ दिया है। ये लोग झेंगझोऊ के फॉक्सकॉन में लगे जीरो कोविड लॉकडाउन से बचकर भाग रहे हैं। यहां से चुपके से बाहर निकलने के बाद कई लोग तो 100 किलोमीटर से भी अधिक दूर स्थित अपने घर को पैदल ही जा रहे हैं। ये लोग कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने को लेकर बनाए गए ऐप से भी बचकर निकल रहे हैं। 

चहारदीवारी से कूदते नजर आए कामगार
चीनी सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो शेयर किए जा रहे हैं जिसमें लोगों को प्लांट की चहारदीवारी से कूदते देखा जा सकता है। यह प्लांट झेंगझोऊ की सेंट्रल सिटी में स्थित फॉक्सकॉन का है। कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि संक्रमण को रोकने के लिए कई कामगारों को क्वारंटीन कर दिया गया है। लोगों को एक-दूसरे से मिलने से रोका जा रहा है।

पैदल ही घर की ओर भाग रहे लोग
झेंगझोऊ स्थित फॉक्सकॉन में करीब 3 लाख लोग काम करते हैं और दुनिया के आधे आईफोन तो यहीं पर बनते हैं। लॉकडाउन की वजह से भोजन की तंगी का भी सामना करना पड़ रहा है। यहां अफरातफरी भरा माहौल है। ऐसे कई सारे वीडियो सामने आए हैं जिनमें प्रवासी मजदूरों को अपने घर के लिए भागते देखा जा सकता है। लॉकडाउन के चलते पब्लिक ट्रांसपोर्ट उपलब्ध नहीं है। लोग पैदल ही जा रहे हैं। इसे चीनी प्रशासन का मिस-मैनेजमेंट माना जा रहा है। 

Scroll to Top