कुंडा विधायक राजा भैया ने किसके लिए कही ये बात? शेर कभी कुत्तों का शिकार नहीं करता

प्रतापगढ़  (मानवीय सोच) नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंकी हुई है. इस बार बीजेपी  और सपा  के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है. हालांकि प्रतापगढ़  के कुंडा में सबकी नजरें बाहुबली विधायक राजा भैया  और उनकी पार्टी जनसत्ता दल के उम्मीदवारों पर लगी हुई है. जहां से पार्टी उम्मीदवार ऊषा सिंह मैदान में हैं. सोमवार को राजा भैया ने उनके समर्थन में चुनावी जनसभा की, जिसमें उन्होंने कहा कि शेर कभी शिकार करना नहीं छोड़ता है.

कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने लोगों से निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशी को वोट देने की अपील की. इस दौरान वो विरोधी दलों पर भी जमकर हमला बोलते नजर आए. राजा भैया ने चुनावी मंच से कहा कि शेर कभी शिकार करना नहीं छोड़ता है और दूसरी बात ये कि शेर कभी कुत्तों का शिकार भी नहीं करता है. राजा भैया का ये निशाना सीधा अपने विरोधियों पर था. उन्होंने कहा कि आज तक कोई कुंडा में जुलूस तक नहीं निकाल पाया है. इस दौरान उन्होंने कुंडा, हीरागंज और डेरवा में अपने उम्मीदवारों को जिताने की अपील की. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *