तंजानिया यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री, 10वीं संयुक्त आयोग की बैठक में होंगे शामिल

नई दिल्ली : (मानवीय सोच)  विदेश मंत्री एस जयशंकर बुधवार को तंजानिया की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्री का तंजानिया दौरा काफी अहम साबित होने वाला है। अपनी यात्रा के दौरान विदेश मंत्री तंजानियाई समकक्ष के साथ उच्च स्तरीय वार्ता करेंगे। साथ ही 10वीं संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।

तंजानिया में कई कार्यक्रम में शामिल होंगे जयशंकर

अपनी यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री जयशंकर पूर्वी अफ्रीकी देश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और भारतीय नौसेना जहाज त्रिशूल के स्वागत समारोह में शामिल होंगे। साथ ही वह भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित करेंगे और स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *