मैगलगंज में गोमती नदी पर बना फोरलेन पुल तीन जगह क्षतिग्रस्त

लखीमपुर  (मानवीय सोच)  हरदोई सीमा पर छह साल पहले 23 करोड़ रुपये की लागत से बना फोरलेन गोमती नदी का पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल तीन जगह क्षतिग्रस्त हुआ है। क्षतिग्रस्त हो जाने से पुल पर आवागमन रोक दिया गया है। जानकारी मिलने के बाद एनएचएआई के परियोजना निदेशक बीपी पाठक रविवार को मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। जांच के बाद पुल निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का खुलासा हुआ है।

23 करोड़ रुपये की लागत से बना था पुल 

लखनऊ-दिल्ली फोरलेन हाईवे पर हरदोई और लखीमपुर खीरी जिले की सीमा पर 23 करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2016 में बना गोमती पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इसकी छत तीन जगह से गिर गई है। जब इसकी जानकारी एनएचएआई के अधिकारियों को हुई तो उन्होंने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। इसकी जांच के लिए परियोजना निदेशक बीपी पाठक रविवार को सुबह करीब 10:00 बजे पुल का निरीक्षण करने पहुंचे। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *