ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

वन अधिकारी शीला गुप्ता की गला रेतकर हत्या

लखनऊ  (मानवीय सोच)  हसनगंज के बाबूगंज में किराए के मकान मे रहने वाली क्षेत्रीय वन अधिकारी शीला गुप्ता (57) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे पति ने घर में वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दिया है। पुलिस के मुताबिक पति से रुपये के लेनदेन का विवाद था। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे पति को पड़ोसियों ने दबोच लिया।

प्रभारी निरीक्षक हसनगंज अतुल कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक मूलरूप से अयोध्या के रानी बाजार निवासी शीला गुप्ता परिवार के साथ बाबूगंज इलाके में किराए पर रहती थी। वह वन विभाग के नरही स्थित मुख्यालय में प्रभागीय वन अधिकारी सर्वेक्षण प्रभाग में तैनात थीं। परिवार में पति बसंत कुमार गुप्ता, बेटी वैष्णवी और दामाद सत्येंद्र कुमार हैं। शीला का अंबेडकरनगर के अकबरपुर में भी संपत्तियां है। वहीं पति बसंत कुमार रहकर नींबू पानी बेचता है। पुलिस के मुताबिक बसंत बृहस्पतिवार रात को बाबूगंज पहुंचा था। दामाद सत्येंद्र के मुताबिक सुबह करीब 6 बजे शीला उठीं और नित्यक्रिया में जुट गई। इसी बीच बसंत ने विवाद शुरू कर दिया। इसके पहले बेटी-दामाद बाहर न आ जाएं उसने उनके कमरे की कुंडी भी बंद कर दी। उसने शीला से हाथापाई की। शीला को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। वह अपने साथ नींबू काटने वाला बड़ा चाकू लेकर आया था। जिससे शीला का गला रेतने लगा। चीखपुकार सुनकर बेटी व दामाद अपना दरवाजा खोलना चाहे तो बाहर से बंद था।

पड़ोसियों ने पकड़ा, की धुनाई
बाबूगंज के मकान में शीला पिछले 10 साल से किराए पर हैं। उनके ऊपरी मंजिल पर रहने वाली शशि सिंह ने शीला के घर से चीखपुकार और शोरगुल सुनकर वह नीचे उतरीं तो देखा कि बसंत शीला का गला रेत रहा था। उनको देखकर बसंत भागने की कोशिश की शीला को धक्का दिया, लेकिन शीला ने शोर मचाया तो अन्य लोग भी आ गये। लोगों ने बसंत को दबोच लिया। फिर अंदर जाकर कमरे की कुंडी खोली। जिसके बाद बेटी-दामाद बाहर आये। बाहर का नजारा देखकर दोनों चीख पड़े। वारदात से नाराज पड़ोसियों ने बसंत की जमकर धुनाई की। पुलिस के मुताबिक आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था। वापस थाने आने पर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

रुपये को लेकर होता था विवाद
डीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी के मुताबिक पति बसंत ठेले पर नींबू पानी बेचता था। वह शीला के भरोसे ही अपना जीवन चला रहा था। उसकी नजर अयोध्या व अंबेडकरनगर की संपत्तियों पर थी। रुपये को लेकर अक्सर वह शीला से विवाद करता था। इस बात की पुष्टि आसपास के लोगों से पूछताछ में हुई। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार रात से ही बसंत शीला से रुपये मांग रहा था। शीला ने कहा कि अभी बेटी की शादी की है। रुपये नहीं है, कई लोगों के कर्ज हैं। उसे भी चुकाना है। इस पर बसंत ने रात में भी कहासुनी करनी की। सुबह शीला की हत्या कर दी।

इसी साल की थी बेटी की शादी
पुलिस के मुताबिक शीला ने इकलौती बेटी वैष्णवी की शादी इसी साल 29 अप्रैल को थी। शादी पारा के मोहान रोड स्थित फतेहगंज निवासी सत्येंद्र से की थी। सत्येंद्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है। पुलिस के मुताबिक बसंत ने बेटी की शादी के बाद से ही शीला पर दबाव बना रहा था कि उसे अपने साथ रखे। शीला उसकी हरकतों से परेशान थी। इस लिए साफ मना कर दिया था। वह रुपये लेने के लिए महीने में दो से तीन बार अंबेडकरनगर से लखनऊ आ जाता था। हर बार कुछ न कुछ रुपये लेकर जाता था। पुलिस के मुताबिक इस बार उसने हत्या की पूरी तैयारी कर ली थी। अपने साथ नींबू काटने का बड़ा चाकू भी लेकर आया था।

Scroll to Top