ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पूर्व गवर्नर की पीएम मोदी को सलाह : जनता को समझाएं कि ममता के साथ नहीं है सीक्रेट अंडरस्टैंडिंग

बंगाल  (मानवीय सोच)   सीएम ममता बनर्जी आज दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाली हैं। गुरुवार को दिल्ली पहुंचीं ममता बनर्जी यहां रविवार तक रुकेंगी और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। लेकिन पीएम मोदी से उनकी मुलाकात की काफी चर्चा है। इसकी वजह यह है कि ममता बनर्जी ऐसे वक्त में पीएम से मिलने जा रही हैं, जब उनकी सरकार में मंत्री रहे पार्थ चटर्जी ईडी की गिरफ्त में हैं। पार्थ की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के घर से 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कैश और बड़े पैमाने पर सोना बरामद हुआ है। इस बीच बंगाल भाजपा के सीनियर नेता रहे तथागत रॉय ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक सलाह दी है।

तथागत रॉय ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को सलाह दी है कि उन्हें जनता को यह समझाना चाहिए कि उनकी ममता बनर्जी से कोई सीक्रेट अंडरस्टैंडिंग नहीं है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ‘कोलकाता में सेटिंग को लेकर काफी चर्चाएं की जा रही हैं। इसका अर्थ यह लगाया जा रहा है कि पीएम मोदी और ममता बनर्जी के बीच सीक्रेट अंडरस्टैंडिंग है। ऐसा है तो क्या तृणमूल कांग्रेस के हत्यारे और चोर इसी तरह खुल्ला घूमेंगे। इसलिए कृपया हम लोगों को यह भरोसा दिलाएं कि ऐसी कोई सेटिंग नहीं है।’ तथागत रॉय ने अपने ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी और पीएमओ को टैग भी किया है।

इससे पहले बंगाल भाजपा के सीनियर नेता दिलीप घोष ने कहा था कि ममता बनर्जी इसलिए पीएम मोदी से मिलने वाली हैं कि लोगों को संदेश दे सकें कि उनकी सेटिंग हो गई है। घोष ने भी केंद्र सरकार को सलाह देते हुए कहा था, ‘ममता बनर्जी इन मीटिंगों का इस्तेमाल यह संदेश देने के लिए कर रही हैं कि सेटिंग हो चुकी है। केंद्र सरकार को यह समझना चाहिए और उनके जाल में नहीं फंसना चाहिए।’ इस पर टीएमसी के नेता सुखेंदु रॉय ने जवाब देते हुए कहा था कि भाजपा के लोग गलत आरोप लगा रहे हैं। कहा जा रहा है कि ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से मीटिंग के दौरान जीएसटी समेत कई मसलों को उठाने की तैयारी की है।

Scroll to Top