ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

असद-अशरफ एनकाउंटर स्थल पर पहुंचे पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर, कैमरे में कैद की तस्वीरें

झांसी  (मानवीय सोच) पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर  शनिवार दोपहर को असद एनकाउंटर स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटना स्थल से तथ्य जुटाए हैं। उन्होंने पारीछा थर्मल पावर के आसपास के इलाके का भी जायजा लिया। करीब आधे घंटे तक वहां मौजूद रहे। जिस स्थान पर गोली लगने के बाद असद गिरा था। उस स्थान पर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर खुद लेट गए।

पूर्व आईपीएस का कहना है कि वह यह नहीं कह रहे हैं कि एनकाउंटर फेक है। लेकिन तथ्य जो इशारा कर रहे हैं, उससे फेक एनकाउंटर की ओर इशारा मिलता है। असद का गोली लगने के बाद जिस जगह पर गिरना बताया गया। वहां आसपास पत्थर हैं, ऐसे में असद को चोट आनी चाहिए थी। लेकिन उसके सर में कोई चोट नहीं थी।

इसी तरह एसटीएफ डिप्टी एसपी नावेंदु कुमार की दर्ज कराई एफआईआर और मौके की परिस्थितियों में काफी विरोधाभास है। इस मामले की बारीकी से जांच करने की जरूरत है। उनका कहना है कि वह जांच कर रहे न्यायिक सदस्यों से भी मुलाकात करके इन तथ्यों की ओर ध्यान दिलाएंगे।

Scroll to Top