कांग्रेस में शामिल होंगे कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार?

हुबली: (मानवीय सोच) कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रभावशाली लिंगायत नेता जगदीश शेट्टार ने इस्तीफे की घोषणा कर दी है। रविवार को अपने अगले कदम के बारे में यहां पत्रकारों से बात करते हुए शेट्टार ने दावा किया कि अब उनके लिए सभी विकल्प खुल गए हैं। शेट्टार भाजपा छोड़ अब किस पार्टी में शामिल होंगे इसको लेकर अपने शुभचिंतकों के साथ चर्चा कर रहे है।

क्या कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे शेट्टार

पत्रकारों से बात करते हुए शेट्टार ने बताया कि अब तक कांग्रेस नेताओं ने उनसे संपर्क नहीं किया है, लेकिन वह कांग्रेस में शामिल होने के बारे में अपने करीबी लोगों से चर्चा करेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या वह इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क करेंगे, शेट्टार ने कहा कि वह पीएम मोदी या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तक पहुंचने का कोई प्रयास नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री का पद संभाल रहे हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि क्या हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *