ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने मैगसेसे पुरस्कार लेने से किया इनकार

केरल (मानवीय सोच)  पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और CPI (M) की वरिष्ठ नेता केके शैलजा ने प्रतिष्ठित मैगसेसे पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने खुद बताया कि मैगसेसे अवॉर्ड कमिटी की तरफ से उनके पास पत्र आया था। लेकिन पार्टी की सदस्य के रूप में उन्होंने केंद्रीय समिति के साथ चर्चा की और फैसला किया गया कि यह अवॉर्ड नहीं लेना है। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि पार्टी ने किस वजह से मैग्सेसे जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार को लेने पर रोक लगा दी।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए केके शैलजा ने निपाह वायरस और कोरोना वायरस से लड़ने में बड़ी भूमिका निभाई थी। निपाह हो या कोरोना सबसे पहले केरल में ही अटैक कर रहा था। बावजूद इसके केके शैलजे के नेतृत्व में केरल ने वायरस के खिलाफ प्रभावी ढंग से जंग लड़ी थी। जानकारी के मुताबिक ईमेल से अवॉर्ड कमिटी ने जानकारी दी थी कि उनका नाम पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। समिति ने उनसे इसके लिए स्वीकृति मांगी थी।

सीपीएम में फैसले को लेकर नाराजगी भी
सूत्रों का कहना है कि पार्टी यह मानती है कि केके शैलजा सरकार की तरफ से  सौंपा गया उत्तरदायित्व निभा रही थी। इसलिए व्यक्तिगत रूप से इसका श्रेय उन्हें नहीं लेना चाहिए। पार्टी का मानना है कि यह एक सामूहिक प्रयास था। कहा यह भी जा रहा है कि सीपीएम के इस फैसले से कुछ नेता नाराज भी हैं। संजीव थॉमस ने कहा कि विजयन अपने अलावा किसी और को हाइलाइट होता नहीं देखा चाहते। पार्टी ने जो फैसला किया है इसके लिए उसे  पछताना पड़ेगा।

किसे मिलता है रेमन मैगसेसे पुरस्कार
यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने एशिया के लोगों की निस्वार्थ सेवा की है। पुरस्कार फाउंडेशन के अध्यक्ष ऑरेलियो मोंटिनोला तृतीय ने कहा, विजेताओं ने तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए ऐसे काम किए हैं जो प्रेरणादायक हैं। इसे एशिया का नोबेल पुरस्कार कहा जाता है। यह पुरस्कार देकर फिलिपीन्स के पूर्व राष्ट्रपति रेमन मैगसेसे को श्रद्धांजलि दी जाती है। उन्हीं के सम्मान में 1957 में इस पुरस्कार की शुरुआत की गई थी।

Scroll to Top