ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख जेल में हुए बेहोश

मुंबई  (मानवीय सोच) भ्रष्ट्राचार के आरोपों में जेल में बंद महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख शुक्रवार को कारागार में ही बेहोश गए। पूर्व मंत्री को बेहोश होने के बाद मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल में जे जाया गया है। जेल के एक अधिकारी ने बताया कि भ्रष्टाचार के एक कथित मामले में यहां आर्थर रोड जेल में बंद देशमुख को चक्कर आया और वह बेहोश हो गए।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता ने सीने में दर्द की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनका रक्तचाप बढ़ा हुआ पाया गया और ईसीजी रिपोर्ट असामान्य थी। अधिकारी ने बताया कि देशमुख का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। देशमुख को पहले नवंबर 2021 में प्रवर्तन निदेशालय ने और बाद में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं।

तत्कालीन मुंबई पुलिस ने आयुक्त ने लगाए हैं आरोप

मार्च 2021 में तत्कालीन मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने आरोप लगाए थे कि देशमुख ने पुलिस अधिकारियों को शहर के रेस्टोरेंट और बार से 100 करोड़ रुपए प्रतिमाह जुटाने के लिए कहा था। बीते साल अप्रैल में एक वकील की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने CBI को शुरुआती जांच के आदेश दिए थे। सीबीआई ने अपनी जांच के आधार पर देशमुख के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

बेल याचिका भी हो चुकी है खारिज

पिछले महीने विशेष सीबीआई अदालत में डिफॉल्ट बेल के लिए पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को झटका दिया था। कोर्ट ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। देशमुख भ्रष्टाचार मामले में राहत चाहते थे। खास बात है कि कोर्ट ने मामले में दो और आरोपियों की याचिका को खारिज किया।

Scroll to Top