ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद ने नोएडा पुलिस कमिश्नर पर किया मानहानि का दावा

लखनऊ  (मानवीय सोच)  श्रीकांत त्यागी मामले में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार पर मानहानि का दावा किया है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को 11 करोड़ 50 लाख का मानहानि का नोटिस भी भेजा है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने पुलिस कमिश्नर पर श्रीकांत त्यागी मामले में लग रहे आरोपों की बिना जांच के बदनाम करने का आरोप लगाया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि कमिश्नर ने बिना जांच के उनका नाम लिया है। इस वजह से वह अब उन पर मानहानि का दावा करेंगे। हालांकि स्वामी प्रसाद मौर्य ने इसको लेकर भाजपा का साजिश का एक हिस्सा भी करार दिया है।

श्रीकांत के साथ भाजपा नेताओं की फोटो को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर हमला बोला। मौर्य ने कहा, मैं श्रीकांत त्यागी को जानता हूं या नहीं, इससे पहले भाजपा बताए कि उनके नेताओं के साथ त्यागी की फोटो कैसे आई? मौर्य ने आगे कहा, कहा मुझे खुद आज ही विधानसभा का पास जारी किया गया, मैं किसी और को कैसे दे सकता हूं, वो भी 2022 का पास। उन्होंने कहा श्रीकांत के पास 2023 का पास था, तो इसका जवाब भाजपा दे। त्यागी के साथ नाम जुड़ने को लेकर मौर्य ने नोएडा पुलिस कमिश्नर को आड़े हाथ लिया। स्वामी प्रसाद ने कहा, श्रीकांत त्यागी ने नहीं बल्कि पुलिस कमिश्नर ने मेरा नाम उछाला है। मेरा जनाधार बढ़ा हुआ है। भाजपा इस बात से घबराती है और इसी कारण से बार-बार मेरा नाम उछाला जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

श्रीकांत त्यागी का पांच अगस्त को महिला से गाली–गलौज करने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला तूल पकड़ गया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। थाने में केस दर्ज होने के बाद से ही श्रीकांत त्यागी फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उस पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। पुलिस ने त्यागी पर गैंगेस्टर की कार्रवाई कर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस की जांच पड़ताल चल ही रही थी कि उसे मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया।

Scroll to Top