ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पूर्व विधायक संगीत सोम ने मंच से दी धमकी : 100 विधायकों के बराबर हूं, इलाज करने में देर नहीं लगेगी

मेरठ  (मानवीय सोच) पश्चिमी यूपी के सरधना विधानसभा क्षेत्र से रहे पूर्व विधायक संगीत सोम ने एक बार फिर विवादित बयान दे डाला। संगीत सोम ने मंच से खुलेआम धमकी दी है। इससे पहले भी संगीत सोम कई बार विवादित बयानबाजी कर चुके हैं। इसका वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो हुआ है। पूर्व विधायक ने कहा कि 100 विधायकों के बराबर अकेला हूं। इलाज करने में देर नहीं लगेगी। दरअसल पूर्व विधायक संगीत सोम ने सरधना कस्बे में व्यवस्था बिगाड़ने की साजिश करने को लेकर कुछ लोगों पर आरोप लगाया।

वायरल वीडियो 15 अगस्त का बताया जा रहा है। सरधना में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में पूर्व विधायक संगीत सोम पहुंचे थे। मंच से उन्होंने कहा कि देख रहा हूं कि 10 साल बाद कुछ लोग दोबारा एक्टिव हैं और गुंडई करने का प्रयास शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं समझा देना चाहता हूं कि मैं कहीं गया नहीं हूं, कस्बे में ही हूं। यदि किसी ने व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो आप जानते हैं कि कस्बे में संगीत सोम है। गुंडई करने वालों का इलाज करने में देर नहीं लगेगी। कस्बे में व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो इलाज कर दूंगा। पूर्व विधायक ने कहा कि मेरी ताकत कम नहीं हुई हैं।

100 विधायकों के बराबर अकेला हूं मैं। पूर्व विधायक ने लोगों को समझाया कि आपस में मनमुटाव, लड़ाई-झगड़ा न करें और प्यार से रहें। वहां मौजूद सरधना थानेदार से कहा कि कोई व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करे तो लाठी मारना और नहर के पार तक छोड़कर आना। उन्होंने आगे कहा कि यह हमारी अपनी व्यवस्था है और लोग इसे बनाकर रखें। शांति बनाए रखें और भाईचारे से काम करें।

 

Scroll to Top