ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह गिरफ्तार

झांसी: (मानवीय सोच)   दुर्दांत अपराधी लेखराज सिंह यादव को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने, पुलिस बल पर हमला करने के आरोप में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना में इस्तेमाल गाड़ी भी बरामद कर ली। पुलिस पर गाड़ी बरामदगी के दौरान फायरिंग भी की गई। डीआईजी जोगेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की 16 तारीख को कुख्यात अपराधी लेखराज सिंह को कन्नौज जेल से झांसी न्यायालय पेशी पर लाया गया था। इस दौरान झांसी न्यायालय से लेकर मोठ एट सहित कन्नौज तक पुलिस का पीछा कर हमला किया गया, अभद्रता की गई। पुलिस ने इस घटना में विभिन्न धाराओं में ग्यारह मुकदमे दर्ज कर लिए है।

वहीं उन्होंने बताया कि लेखराज ने एट थाना में खुद अपना सर दीवार में मार लिया और पुलिस टीम को धमकियां दी कि वह लोग मुझे छुड़ाने आए थे। तुम लोगों ने नहीं जाने दिया में आत्महत्या कर लूंगा और पुलिस को फंसा दूंगा। वहीं उन्होंने बताया कि लेखराज को छुड़ाने के लिए घटना में इस्तेमाल गाड़ी यूपी 93 बीआर 1100 को मोठ थाना क्षेत्र अनिल यादव मोठ नगर पंचायत अध्यक्ष के घर से बरामद कर ली। बरामद के दौरान अनिल की गिरफ्तारी हो गई। वहीं अन्य आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग गए।

घटना के बाद फरार हो गए थे दीप नारायण सिंह
डीआईजी ने बताया कि इस घटना में साजिश कर्ता दीप नारायण सिंह पूर्व विधायक समाजवादी पार्टी का नाम प्रकाश में आया था। इस पर देर रात पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह घर से फरार हो गए थे। लगातार पुलिस की टीम उनके पीछे लगी हुई थी। सोमवार दोपहर दीप नारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया। डीआईजी ने बताया पेशी पर आने जाने वाले आरोपियों की अब पुलिस निगरानी करेगी। मुलकातियो का वेरिफिकेशन होगा। उन्होंने कहा कि इस घटना में जो भी शामिल है, वह कितने भी बड़े अपराधी हो या कोई भी हो बक्शे नही जाएंगे।

Scroll to Top