श्रावस्ती (मानवीय सोच) गांधी जयंती पर श्रावस्ती जिले में एक साथ चार लाख लोगों ने हैंडवाश कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया। इसे गोल्डेन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
यह रिकॉर्ड रेडक्रॉस सोसाइटी श्रावस्ती व जिला प्रशासन के नाम दर्ज किया गया है।
इस मौके पर रिकॉर्ड दर्ज करने वाली संस्था के प्रतिनिधि यतीश शुक्ल ने एडीएम को प्रोविजनल प्रमाण पत्र सौंपा।
कार्यक्रम का आयोजन इकौना के जगतजीत इंटर कालेज में किया गया।
