ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सनी लियोनी का शो कराने के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी

लखनऊ  (मानवीय सोच) इकाना स्टेडियम में बॉलीवुड सितारों का एक म्यूजिक कंसर्ट कराने के नाम पर ठगी करने वाले सुविधा फाउंडेशन पर एक और केस गोमतीनगर विस्तार थाने में दर्ज किया गया है। पीड़ित ने फाउंडेशन पर डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। आरोप है कि शो के दो दिन पहले फाउंडेशन के जिम्मेदारों ने रुपये समेटे और मोबाइल बंद कर फरार हो गए। इससे पहले सुशांत गोल्फ सिटी थाने में रणदीप भाटिया ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इंस्पेक्टर विनय कुमार चतुर्वेदी के मुताबिक, रामआसरे पुरवा निवासी अनुग्रह नारायण सिंह ने बताया कि उनकी दोस्ती इंदिरानगर के मृणाल सिन्हा से है। उनके जरिए ही सुविधा फाउंडेशन के बारे में जानकारी मिली। मृणाल ने बताया कि सुशांत गोल्फ सिटी के विराज त्रिवेदी भी फाउंडेशन से जुड़े हैं। यह संस्था बड़े म्यूजिक कंसर्ट कराती है। ऐसे आयोजनों से कम समय में मोटा मुनाफा होता है। मृणाल ने उनकी मुलाकात खरगापुर स्थित सुविधा फाउंडेशन के दफ्तर में गुजरात साबरकांथा निवासी समीर कुमार और जितेंद्र भाई से कराई।

दोनों ने बताया कि 22 नवंबर को इकाना स्टेडियम में बॉलीवुड म्यूजिक कंसर्ट होना है। इसमें सनी लियोनी, टाइगर श्राफ, हिमेश रेशमिया, मौनी राय और सुमित गोस्वामी प्रस्तुति देंगे। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने शहर में कई जगह होर्डिंग लगवाए थे। बुक माईशो एप पर टिकट भी बेचे जा रहे थे।

इसके बाद अनुग्रह ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये लगाए थे, लेकिन 20 नवंबर को अचानक से शो निरस्त कर दिया गया। इस बीच मृणाल सिन्हा, विराज त्रिवेदी, समीर और जितेंद्र के मोबाइल भी बंद हो गए। तकादा करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

Scroll to Top