नई दिल्ली : (मानवीय सोच) G20 समिट की मेजबानी के लिए इंटरनेशनल ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (ITPO) कॉम्प्लेक्स बनकर तैयार हो गया है. प्रगति मैदान में स्थित ITPO कॉम्प्लेक्स करीब 123 एकड़ में फैला है. हाल में इसे रीडेवलप किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जुलाई को इस परिसर का उद्घाटन करेंगे. यहां सितंबर में G20 नेताओं की बैठक होगी.
यह कॉम्प्लेक्स यह भारत की सबसे बड़ी MICE (मीटिंग्स, इंसेटिव्स, कांफ्रेंस और प्रदर्शनी) के तौर पर उभरा है. जी-20 शिखर सम्मेलन के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक इसी नए कन्वेंशन सेंटर में होगी. पुनर्विकसित और आधुनिक IECC कॉम्प्लेक्स दुनिया की टॉप 10 प्रदर्शनी और कन्वेंशन कॉम्प्लेक्स की लिस्ट में शामिल हो गया है. ये कॉम्प्लेक्स जर्मनी के हनोवर एग्जीबिशन सेंटर और शंघाई के नेशनल एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (NECC) को टक्कर दे रहा है
