ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जी 20 सम्मेलन: जनवरी में एक हजार से अधिक दिल्ली के भिखारियों को किया जाएगा स्थानांतरित

दिल्ली  (मानवीय सोच)  अगले साल सितंबर में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर यहां कश्मीरी गेट बस अड्डे के निकट हनुमान मंदिर इलाके में रह रहे एक हजार से अधिक भिखारियों को जनवरी में रैन बसेरों में स्थानांतरित किया जाएगा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. दिल्ली सरकार ने 15 दिसंबर को दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) को क्षेत्र में रहने वाले भिखारियों को हटाने और स्थानांतरित करने के लिए कहा था.

संबंधित जिले के पुलिस उपायुक्त समेत सरकारी एजेंसियों के साथ समन्वय करने और इन लोगों को रैन बसेरों में स्थानांतरित करने के संबंध में एक कार्य योजना तैयार करने के लिए डीयूएसआईबी के मुख्य अभियंता के नेतृत्व में चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया था. डीयूएसआईबी के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”बुधवार और बृहस्पतिवार को क्षेत्र में किए गए एक सर्वेक्षण के दौरान 1,000 से अधिक भिखारियों की पहचान की गई.”

अधिकारी ने कहा कि जनवरी के पहले सप्ताह तक इन लोगों को रैन बसेरों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। दिव्यांग भिखारियों को सरकारी देखभाल केंद्रों में ले जाया जाएगा और महिला एवं बाल विकास विभाग की बाल कल्याण समितियां बच्चों की देखभाल करेंगी. भारत ने एक दिसंबर को जी20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी.

दिल्ली का प्रगति मैदान सितंबर 2023 में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन का मुख्य स्थल होगा. भारत की मेजबानी में जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं. इसके सदस्य वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार के 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व जनसंख्या के लगभग दो-तिहाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं.

Scroll to Top