ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जी-20 बैठकः चार घंटे ताज निहारेंगे मेहमान, इस दिन आम पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे महल

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच)  आगरा में फरवरी में जी-20 की बैठक प्रस्तावित है। इस दौरान मेहमान ताजमहल, आगरा किला और एत्मादउद्दौला स्मारक देखने जाएंगे। 12 फरवरी को होने वाले भ्रमण के लिए तीनों स्मारक आम पर्यटकों के लिए चार घंटे बंद रहेंगे। जी-20 देशों के मेहमानों की देश में पहली बैठक 11 और 12 फरवरी को आगरा में प्रस्तावित है।

बैठक में हिस्सा लेने के लिए जी-20 देशों के प्रतिनिधि 10 फरवरी की रात तक आगरा आ जाएंगे। 11 फरवरी को महिला सशक्तिकरण को लेकर होने वाले एक सम्मेलन में जी-20 प्रतिनिधिमंडल शिरकत करेगा। 

सैलानियों को एक दिन पहले दे दी जाएगी सूचना

डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि 12 फरवरी को जी-20 देशों के मेहमान ताजमहल, किला और बेबी ताज देखेंगे। इस दौरान तीन से चार घंटे तक तीनों स्मारक आम पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे। अभी स्मारकों में दौरे का समय तय नहीं हुआ है। मेहमानों के भ्रमण कार्यक्रम के मुताबिक बंदी का समय तय किया जाएगा। सैलानियों को इसकी सूचना एक दिन पहले दे दी जाएगी, ताकि पर्यटकों को परेशानी न हो।

कई देशों के मंत्री होंगे शामिल

11 और 12 फरवरी को आगरा में होने वाली जी-20 की पहली बैठक में कई देशों के मंत्री आएंगे। प्रशासन के पास आई प्राथमिक सूचना में पहली बैठक में महिला सशक्तिकरण के मुददे पर चर्चा के लिए मंत्री समूह की बैठक होगी। इनमें कई देशों के मंत्री होंगे जो संस्कृति और महिला सशक्तिकरण से जुड़े होंगे। 

Scroll to Top