रोडवेज बसों का खेल: 70 रुपये दीजिए, गांजा हो या मिलावटी खोया

गोरखपुर : (मानवीय सोच)  अगर, आपको किसी भी अवैध या वैध सामान को कम खर्च पर कहीं पहुंचाना है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए रोडवेज की बसों में आपको महज 70 रुपये खर्च करने होंगे। यह भी तय है कि आपके सामान की जांच भी नहीं होगी। उसमें गांजा है या वास्तव में घरेलू सामान, इससे भी जिम्मेदारों को कोई मतलब नहीं है।

बृहस्पतिवार को इसकी पड़ताल की गई तो यह पूरी तरह से सच पाया गया। महज 70 रुपये में पडरौना तक का एक गत्ता लेकर जाने को रोडवेज का परिचालक तैयार हो गया, उसने यह भी जानने की कोशिश नहीं की कि पैक गत्ते में क्या है।

बृहस्पतिवार दोपहर एक 1.10 बजे के करीब। रेलवे रोडवेज बस स्टेशन पर एक लाइन से बसें खड़ी थी। इसी में से एक बस पडरौना जाने को पूरी तरह से तैयार थी। सवारी बैठे थे और परिचालक आवाज दे रहा था पडरौना…पडरौना… बस चलने वाली ही है। परिचालक के पास जाकर पूछा, भाई एक सामान पडरौना ले जाना है। तपाक से जवाब आया, रख दीजिए, 70 रुपये लगेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *