हैवानियत की हद! ससुराल जा रही महिला के साथ गैंगरेप

बांदा:  (मानवीय सोच)   यूपी के जनपद बांदा में एक महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गैंग रेप करने वाले आरोपियों ने हैवानियत की हदें पार करते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल डाल दी। यह सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना शनिवार को देर रात देहात कोतवाली क्षेत्र में हुई है।

24 वर्षीय महिला ने बताया कि उसका मायका शहर के एक मोहल्ले में है। वह शनिवार को अपनी ससुराल ओरन गांव जा रही थी। बाइक में दो पड़ोसी युवक थे। जो उसे ससुराल ले जा रहे थे, लेकिन इन्होंने रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का विरोध करने पर प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल डाल दी। साथ ही मेरे साथ मारपीट की। इसके बाद मुझे बेसुध अवस्था में छोड़कर भाग गए।

युवकों ने महिला को पिलाई शराब

इस पर पुत्तन ने अपने एक दोस्त बब्बू को फोन करके बुलाया और कहा कि मोटरसाइकिल से इस महिला को ससुराल छोड़ दे। कुछ ही देर में बब्बू मोटरसाइकिल लेकर आ गया। तीनों एक ही मोटरसाइकिल से जा रहे थे। देहात कोतवाली अंतर्गत गुरेह गांव के पास दोनों युवकों ने शराब भी और महिला को भी शराब पिलाया। कुछ देर बाद महिला ने हंगामा करना शुरू किया, पुलिस के पहुंचने पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने जो बयान दिया है उसके मुताबिक घटना इसके विपरीत है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि 14 जनवरी की रात को पुलिस को सूचना मिली की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। यह सूचना मिलते ही मैं स्वयं, क्षेत्राधिकारी नगर अंबुजा त्रिवेदी और आसपास के चार थाना क्षेत्रों की पुलिस के साथ मौके पहुंचे। साथ में फील्ड यूनिट भी थी। घटनास्थल का की गहनता से जांच पड़ताल की गई।

रास्ते में खत्म हुई ई रिक्शा की बैटरी

उन्होंने बताया कि महिला का मायका शहर कोतवाली क्षेत्र में है, जो 13 जनवरी को अपने मायके आई थी और शनिवार 14 जनवरी को पड़ोस में रहने वाले पुत्तन के ई रिक्शा में बैठकर बस पकड़ने जा रही थी। लेकिन शाम हो जाने के कारण ओरन के लिए बस मिली। तब बस पकड़ने के लिए वह आरटीओ चौराहे तिराहे की तरफ जाने लगे, लेकिन रास्ते में ई रिक्शा की बैटरी खत्म हो गई।

पुलिस बोली- छेड़खानी का है केस

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया पूछताछ में जो मामला सामने आया है‌। उसके मुताबिक बब्बू ने महिला की साड़ी खींचने की कोशिश की तभी महिला ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। मामला दुष्कर्म का नहीं है बल्कि छेड़खानी का मामला है। इस मामले में एफ आई आर दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह भी बताया कि महिला ने मेडिकल कराने से भी इंकार कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *